फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन दौड़ प्रतियोगिता: वाराणसी के पंकज रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के ओड़ी गांव में बृहस्पतिवार को आठ किलोमीटर फौजी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक श्रीपति सिंह ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वाराणसी के पंकज ने प्राप्त किया। जिन्हें रेंजर साइकिल एवं शील्ड प्रदान कर मुख्य अतिथि ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दूसरा पुरस्कार कछवां के दिलीप को कूलर एवं कछवां के ही तिसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रवीन दीक्षित को इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा एवं शील्ड प्रदान किया गया। चौथा स्थान प्राप्त करने वाले भदोही जनपद के सिकरारा निवासी माताचरण बिंद को फर्राटा फैन, पांचवा स्थान लाने वाले कछवां के विजेंद्र कुमार बिंद को टेबल फैन, छठे से ग्यारहवें स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, टीशर्ट एवं 500 सौ रुपये नगद राशि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर 45 वर्षीय श्रुतिहार अदलहाट निवासी केपी सिंह को विशेष पुरस्कार दिया गया। छठवां पुरस्कार विदापुर कछवां के सोनू यादव, सातवां पुरस्कार मिर्जापुर के विनोद यादव, आठवां पुरस्कार चंदौली शहाबगंज तियरा के रामअनंत भारती, नौवां पुरस्कार मिर्जापुर के रत्नेश, दसवां पुरस्कार भदोही के मुकेश और ग्यारहवा पुरस्कार बीएचयू वाराणसी के गणेश कुमार ने प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता में कुल 135 ने लोगों ने भाग लिया। दौड़ की शुरूआत ओडी तालाब से शुरु होकर भदावल सेमरा जमालपुर स्टैंड से घरवाह गोगहरा पांडेयचक होते हुए ओडी तालाब पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान सुभाष चंद्र सिंह, मनीष मौर्या, मोतीलाल सिंह, गौरव सिंह, राजन पटवा, अंजाद अली, संजय गुप्ता, केशव प्रसाद सिंह, रामबाबू गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, कुंदन कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें