मिर्जापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बुधवार की सुबह लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका के विभिन्न विभागों जिसमें स्वच्छ भारत मिशन, कंप्यूटर विभाग, राजस्व विभाग, अनुज्ञा विभाग, निर्माण आदि विभागों में पहुंच कर उपस्थिति रजिस्टर की जांच की।
निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछा। नपाध्यक्ष के इस निरीक्षण में कई कर्मचारी अनुपस्थित भी पाए गए। उनका वेतन रोकने को कहा। कई कर्मचारियों से नपाध्यक्ष ने समय से आने और अनुशासन में रहने की हिदायत भी दी। कई कर्मचारियों को समय से ना आने पर जुर्माना भी लगाने का आदेश दिया। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव भी मौजूद थे।