मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी नगर विधानसभा के सेक्टर-25 शबरी की बैठक भैंसहिया टोला स्थित सिकंदर के आवास पर बुधवार को संपन्न हुई। जिला सचिव सद्दाम राईन ने सेक्टर के पदाधिकारियों की समीक्षा की।
जिला सचिव ने 50 फीसदी युवा वर्ग के साथ ही सर्व समाज को जोड़ते हुए सेक्टर का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र का भ्रमण कर पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल में चलाए गए जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच रखने का निर्देश दिया। बैठक में राजेश राज, शेराजुद्दीन, गौरव भारती, सिकंदर सुदर्शन, संतराम गुप्ता, रंजीत कुमार, दिनेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।