मिर्जापुर। विंध्याचल में रविवार से शुरू हो रहे विंध्य महोत्सव में पद्मविभूषण सोनल मान सिंह समेत देश के कई जाने माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा।
विंध्य तीर्थ विकास परिषद के नोडल अधिकारी ने बताया कि 30 मार्च को लोक गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव कजरी व लोकगीत प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा महिषासुर मर्दिनी व शिव तांडव के अलावा उत्तराखंड के कलाकार नृत्य की प्रस्तुति देंगे। 31 मार्च को बालीवुड सिंगर वरदान सिंह एंड ग्रुप के अलावा स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। दो अप्रैल को प्रेम प्रकाश दूबे का भजन, तीन अप्रैल को मणिपुर नृत्य व हरिहरपुर घराना शास्त्रीय संगीत व चार अप्रैल को दिल्ली के जाने माने साधो द बैंड की प्रस्तुति होगी। पांच अप्रैल को पद्मविभूषण सोनल मान सिंह भरतनाट्यम व छह अप्रैल को नृत्यांजलि फाउंडेशन के द्वारा नव दुर्गा लघु नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा जिले के लोक गायक और कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।