फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगाः भुगतान के लिए प्रवासी मजदूरों ने बीडीओ से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मजदूरी न मिलने से नाराज श्रमिक भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय छानबे पहुंचे। प्रभारी खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धौराहरा से आए लगभग दो दर्जन मनरेगा मजदूरों का कहना है कि तालाब खोदाई में 28 से 42 दिन तक कराए गए काम का भुगतान नहीं हो पाया है। भुगतान के लिए ग्राम प्रधान, सचिव तथा बैंक का चक्कर लगाते हुए मजदूर परेशान हो चुके हैं।
प्रवासी मजदूरों में शामिल मुंशीलाल, गणेश कुमार, मोहम्मद नसीम, पीरमोहम्मद, अनिल कुमार, देवबहादुर, जय बहादुर, आशीष, अरविंद व आशु का कहना है कि भुगतान न होने से वैश्विक महामारी में परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी हरिश्चंद्र बिंद ने बताया कि सभी मजदूरों का मस्टररोल भरकर एमआईएस फीडिंग करा दिया गया है। शीघ्र ही पीएफएमएस माध्यम से शासन की ओर से भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें