फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने से पहले ही धंसी इंटरलाकिंग, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय संपर्क मार्ग से स्व. बजरंग सिंह के घर की ओर जा रहे मार्ग पर तीन दशक बाद लग रही इंटरलाकिंग धंस गई। ग्रामीणों ने बूहस्पतिवार को अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम को रोक दिया। काफी मान मनौवल के बाद दो घंटे बाद काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पटेहरा कलां में ब्लॉक मुख्यालय संपर्क मार्ग से स्व. बजरंग सिंह के घर तक लग रहा इंटरलाकिंग पर खाली ट्रैक्टर चढ़ने से जमीन धंस गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम रोक दिया। चार माह पूर्व भी काम को रोका गया था। घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्राम पंचायत की ओर से पुन: इंटरलाकिंग को उखाड़कर लगाया गया तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
इसी रास्ते से बीटीसी प्रशिक्षण संस्थान व सोनभद्र सांसद और छानबे विधायक के घर तक भी लोग जाते हैं। बरसात में मार्ग पर घुटने भर पानी लग जाता रहा। ग्रामीणों में संतोष अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, हीरामनी, नन्हे शर्मा, जटा शर्मा आदि लोगों ने बताया कि इस रास्ते पर बरसात में पानी जमा हो जाता था जिससे चलना दूभर हो गया था। लगभग तीन दशक बाद इंटरलाकिंग लगाया जा रहा फिर भी यह घटिया सामग्री और अनियमितता की भेंट चढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें