पटेहरा। मनरेगा के तहत जारी कार्य किसी भी दशा में बंद नही होने चाहिए। ब्लाक सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र ने मातहतों को चेताया। बैठक में बीडीओ ने पौधरोपण पर जोर दिया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि वैश्विक महामारी में प्रत्येक काम मांगने वाले प्रवासी मजदूरों को किसी भी दशा में कार्य उपलब्ध कराएं।
बीडीओ ने बताया कि शासन के लक्ष्य के अनुसार पांच जुलाई को एक लाख नौ हजार 383 पौधरोपण किए जाएंगे। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों को 2150 पौधे आवंटित किए गए हैं। बीडीओ ने अब तक खोदे गए गड्ढों की समीक्षा की। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी सूर्यनारायण पांडेय, आशुतोष पाठक, प्रियंबदम समेत सभी ग्राम सचिव मौजूद रहे।