फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें मनवाने के लिए प्रदर्शन

Sun, 13 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल जिला इकाई की ओर से  मिर्जापुर रेलवे स्टेशन परिसर में तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन  किया गया। धरने के दौरान तीन सूत्री मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलमंत्री को प्रेषित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ.म. रेलवे  बोर्ड के सदस्य डा. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि यहां से लखनऊ तक की यात्रा करने में ऐसी कोई ट्रेन नहीं है कि व्यक्ति लखनऊ पहुंच जाए और दिन भर काम  करने के बाद समय से वापस लौट जाए।
 
धरना में प्रदेश  सचिव युवा मंच इंजीनियर त्रिलोक सिंह ने कहा कि स्टेशन के दक्षिण तरफ एक गेट और  टिकट काउंटर यात्रियों की सुविधाओं के लिए खोला जाना अतिआवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुगलसराय इलाहाबाद पैसेंजर का फेरा बढ़ाकर लखनऊ तक परिचालन किया जाना जरूरी है, लेकिन मंडल रेल प्रबंधक ने लेट लतीफी का बहाना बनाकर इस मांग को अस्वीकार कर दिया।

कहा कि मैने पुन: रेलमंत्री से मुलाकात कर सारी समस्याओं से अवगत कराया और उन्होंने समस्या समाधान का आश्वासन दिया है।

विशिष्ट अतिथि  मंडल सचिव रमाशंकर पटेल ने कहा कि पार्सल घर प्लेटफार्म नंबर दो से एक पर  किया जाए। अपना दल के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल ने कहा कि यदि मंडल  रेल प्रबंधक ने हमारी तीन सूत्री मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो अपने आंदोलन को और तेज कर देंगे।

धरना प्रदर्शन का संचालन विधानसभा अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने किया।

इस दौरान घनश्याम पटेल, रमेश  पटेल, प्रहलाद पटेल, शिवचंद्र शर्मा, राजेंद्र मौर्य, केशव मौर्य, आनंद  सिंह, पप्पू पटेल, अवधेेश् पटेल, राधेश्याम शर्मा, राजकुमार पटेल, योगेश, राघवेंद्र तिवारी, आरके सिन्हा, मंजूर अली, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित  रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें