अखिल भारतीय हिंदू नाई समाज जिला इकाई नगर की ओर से शनिवार को गजियाटोला स्थित खत्री धर्मशाला में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
बारात नगर के बरियाघाट से उठकर गाजे-बाजे के साथ खत्री धर्मशाला पहुंची, जहां बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान मौजूद सांसद के सहयोगी रामकुमार विश्वकर्मा एवं अपना दल मंडल सचिव रमाशंकर पटेल ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह के दौरान द्वारपूजन एवं जयमाल का आयोजन किया गया, फिर अग्नि को साक्षी मानकर वर-वधू एक दूजे के हुए। एक ही मंडप में हिंदू रीति-रिवाज से तीन गरीब कन्याओं का विवाह संपादित कराया गया।
विवाह उपरांत वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान कर आलमारी, पलंग, सिलाई मशीन, घड़ी, बक्सा सहित अन्य उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
रामकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि नाई समाज द्वारा कराया जा रहा गरीब कन्याओं का विवाह काबिले तारीफ है।
समिति के अध्यक्ष राम आसरे शर्मा, जिला महामंत्री हरिशंकर शर्मा, नगर अध्यक्ष राजू शर्मा, मंत्री मनीष शर्मा, मानिकचंद्र, आत्माराम, रमाशंकर पटेल आदि मौजूद रहे।