फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कर्मचारियों पर हड़ताल थोपना चाहता है प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निजीकरण के विरोध में बिजली निगम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चुनार के तिरल्लीपुर उपकेंद्र परिसर में तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर प्रबंधन हड़ताल थोपना चाहता है। इससे ऊर्जा निगमों में अशांति का वातावरण पैदा हो गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सुशील कुमार सिंह ने कहा कि संघर्ष समिति ने हड़ताल करने का कोई नोटिस नहीं दिया है। इसके बावजूद पावर कारपोरेशन के चेयरमैन, मुख्य सचिव शासन के बड़े अधिकारियों को पत्र भेज कर गुमराह कर रहे हैं, कि बिजली कर्मी हड़ताल पर जाने वाले हैं। सभी जिलों में हड़ताल से निपटने की तैयारी के आदेश जारी किए जा रहे हैं। इससे ऊर्जा निगमों में औद्योगिक अशांति का वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि निजीकरण की आड़ में अरबों रुपए के घोटाले की तैयारी की गई है। इस दौरान प्रदीप निराला, संजीव सिंह, सुरेंद्र कुमार, भानुप्रकाश सिंह, अरुण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें