घटनास्थल पर खून के धब्बे थे। थानाध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि जानकारी मिलने के एक घंटे बाद घायल नीरज सोनी निवासी मोतीझील मार्ग विंध्याचल थाने पहुंचा। उसने बताया कि पैसों के लेनदेन के विवाद में विपक्षी ने गोली चलाई।
गोली उसके पैर के पीछे से निकल कर जमीन पर लग गई। उसके एड़ी में गंभीर चोट आई। सूचना के बाद नीरज सोनी को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोट जिस प्रकार से लगी है। वो गोली चलने से नहीं लग रही। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।