मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए गए बच्चे पर गांव के एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे को बचा लिया ओर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र के पटपरा गांव दिलीप(10) तीन दिन पहले अपनी मौसी के गांव मनिगढ़ा गया था। शनिवार की सुबह जब वह नाले के पास शौच करने गया। तभी गांव निवासी एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
युवक ने ताबड़तोड़ गले और पीठ पर कई वार किए। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां दौड़ पड़े। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना देकर बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।