फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शौच करने गए बच्चे पर युवक ने किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, गिरफ्तार

Sat, 10 Apr 2021 04:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बच्चा अपनी मौसी के गांव आया था। सुबह वह नाले के पास शौच के लिए गया तो गांव के ही युवक ने चाकू से कई वार किए। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
घायल बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में शनिवार की सुबह शौच के लिए गए बच्चे पर गांव के एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे को बचा लिया ओर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के क्षेत्र के पटपरा गांव दिलीप(10) तीन दिन पहले  अपनी मौसी के गांव मनिगढ़ा गया था। शनिवार की सुबह जब वह नाले के पास शौच करने गया। तभी गांव निवासी एक युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।

युवक ने ताबड़तोड़ गले और पीठ पर कई वार किए। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां दौड़ पड़े। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना देकर बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दो दिन पूर्व ही मुंबई से लौटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें