फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर मृत व्यक्ति की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव के सामने वाराणसी-प्रयागराज रेल मार्ग पर सोमवार को सुबह ट्रेन से कटकर मृत व्यक्ति की मंगलवार को सुबह शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन



जमुआरी गांव के सामने मंडुवाडीह-नई दिल्ली डाउन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बीते सोमवार को सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी थी। इस बीच मंगलवार को उसकी शिनाख्त वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी सुरेंद्र चतुर्वेदी (64) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र सोमवार को सुबह पांच बजे घर से निकले थे। काफी देर तक घर नहीं आने पर खोजबीन की गई। पुलिस को सूचना मिली तो मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर मृत व्यक्ति की शिनाख्त होने पर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें