फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बहन के घर शादी में शामिल होने जा रहे भाई की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बहन के घर उसकी ननद की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार की रात बाइक से जा रहे युवक की लालगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर मार्ग पर पतार कला बाजार के पास पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। उनका ट्राॅमा सेंटर में उपचार चल रहा है। युवक की मौत से उसके और उसकी बहन के घर में खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

लालगंज के बसेड़ा जयंती पट्टी गांव निवासी राहुल (20) के बड़े पिता के पुत्र जगदीश की 26 अप्रैल को शादी है। राहुल भाई के शादी का कार्ड बांटने में लगा था। सोमवार को राहुल की बहन मनीषा की ननद का शादी थी। राहुल रात में अपने चचेरे भाई विजय (22) और गांव निवासी रामसजीवन (20) के साथ बाइक से बहन के घर संतनगर शादी में शामिल होने निकला था। रास्ते में लालगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर मार्ग पर पतार कला बाजार के पास सामने से आ रहे पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घर में बड़े पिता के पुत्र जगदीश की शादी का माहौल गम में बदल गया। बहन के घर भी मौत की खबर से शादी का माहौल गमगीन हो गया। घर में 24 अप्रैल को भजन-कीर्तन और 25 अप्रैल को तिलक की तिथि तय है। हादसे की सूचना पर बड़े पिता का पुत्र जगदीश उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था। इस कारण उसका कपड़ा खून से सना था। वह मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर खून से सने कपड़ों में बैठकर रोता रहा। सीओ लालगंज शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें