फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रेल लाइन पर बेहोशी की हालत में मिला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के चड़ेरु चौकठा बूढ़ेनाथ महादेव के सामने रेल लाइन पर बेहोशी की हालत में पड़े करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से पीएचसी विजयपुर सर्रोई भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कुछ युवक रेल लाइन की तरफ शौच के लिए गए थे। वहां चड़ेरु चौकठा बूढ़ेनाथ महादेव के सामने नई तथा पुरानी रेल लाइन के बीच एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा दिखा। एक युवक ने सूचना देकर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से उसे पीएचसी विजयपुर सर्रोई भेजा गा। जहां डाॅ. महेंद्र चौधरी ने हालत गंभीर देख उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। चर्चा है कि शनिवार को देर शाम किसी ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुआ है। रात भर तड़पता रहा। सुबह बेहोशी की हालत में दिखा। डाॅ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें