जरगो जलाशय के किनारे बसे ममनिया गांव में बुधवार की शाम पेड़ में लगे जामुन को तोड़ने के दौरान असंतुलित होकर गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के ममनियां निवासी समलेश प्रजापति (40) बुधवार की शाम अचानक जामुन तोड़ते समय असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उनको लेकर निजी चिकित्सालय गए। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर होने की बात बताते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।ंजहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक समलेश प्रजापति को दो पुत्र और एक पुत्री हैं।