जिगना। जिगना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी प्लेट फार्म के किनारे रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
जिगना थाना क्षेत्र के भौरुपुर साटनपट्टी गांव निवासी हरिओम चतुर्वेदी (35) पुत्र केशवनाथ चतुर्वेदी रविवार की सुबह 10 बजे घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रहे थे। पौने बारह बजे जिगना रेलवे स्टेशन के पश्चिमी प्लेटफार्म के किनारे रेल लाइन पार कर रहे थे कि अप लाइन से आ रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन भी वहां पहुंचे। मृतक छह भाइयों मे चौथे नंबर पर था, पत्नी व बच्चे नहीं हैं। मां पार्वती देवी व परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। सूचना पर पहुंची विंध्याचल जीआरपी शव को कब्जे मे लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया।