फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भभुआर में बृहस्पतिवार की रात को रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से विपिन ओझा (37) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

भभुआर निवासी विपिन ओझा परिवार के आशीष ओझा के साथ गांव में ही रेल लाइन के पार स्थित अपने मकान पर जा रहा था। आशीष नेे बताया कि रेल लाइन पार करते समय मुगलसराय की ओर से आ रही ट्रेन को देख कर उसने आवाज दी लेकिन विपिन ने ध्यान नहीं दिया। ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए विपिन को परिजन ट्राॅमा सेंटर वाराणसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विपिन की दो बेटियां धीरी व साक्षी हैं। वह रियल स्टेट का काम करता। वाराणसी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद परिजन शव लेकर घर आए। पिता श्रीकांत ओझा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें