फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: विंध्य महोत्सव के पहले दिन मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति, 22 से 30 मार्च तक होंगे कई आयोजन

Mon, 20 Mar 2023 09:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

यूपी के मिर्जापुर जिले में विंध्य पर्वत पर विराजमान आदिशक्ति  जगतजननी माता विंध्यवासिनी के धाम में चैत्र नवरात्र के दौरान 22 से 30 मार्च तक विविध आयोजन होंगे। विंध्य महोत्सव के पहले दिन मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति होगी।
 
विज्ञापन
मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल में चैत्र नवरात्र के दौरान आयोजित होेने वाले विंध्य महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। पहले दिन 22 मार्च को पद्म श्री मालिनी अवस्थी लोकगीत, भजन आदि प्रस्तुत करेंगी। उस दिन पद्म श्री एवं पद्म विभूषण पंडित छन्नू लाल की पुत्री नम्रता मिश्रा के गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा।

विज्ञापन


अगले दिन 23 मार्च को मनीष शर्मा शिव महिमा एवं दुर्गा महिमा पर आधारित कथक नृत्य, राजेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम की तरफ से भजन की प्रस्तुति की जाएगी। इनके अलावा आंबेडकर नगर की लोकगायिका प्रतिमा यादव एवं उनकी टीम द्वारा भजन, लोकगीत, लोक नृत्य, गंगा नृत्य आदि पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

अगले दिन 24 मार्च को वाराणसी की ममता शर्मा गायन तथा लखनऊ की प्रतिभा मिश्रा लोक गायन एवं लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। जिले की गायक कलाकार उषा गुप्ता एवं उनकी टीम देवी गीत, भजन तथा शिव लाल गुप्ता भजन व कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा 25 मार्च को लखनऊ के विभू वाजपेयी शिव गंगा, श्रीराम पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। जौनपुर निवासी आशीष पाठक भी विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र पर बनारस को करीब 1800 करोड़ की सौगात देंगे PM Modi, रोपवे का करेंगे शिलान्यास

27 को ब्रज की होली, फूलों की होली और मयूर नृत्य

सिंगर अभिलिप्सा पांडा - फोटो : अमर उजाला
 26 मार्च को वाराणसी के कलाकार डॉ. शनिय गयावली, डॉ. सुचरिता गुप्ता, डॉ. प्रियंवदा टी पौडयाल, डॉ. सौरभ का गायन होगा। इसके बाद 27 मार्च को मथुरा की राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दानी शर्मा व उनकी टीम ब्रज की होली, फूलों की होली, मयूर नृत्य प्रस्तुत करेगी। देवी जागरण गायक रविशंकर शास्त्री का भजन एवं देवी जागरण कार्यक्रम भी होगा।

29 को अभिलिप्सा पांडा का कार्यक्रम
इसी तरह से 28 मार्च को दानी शर्मा व पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव द्वारा कजरी व देवी गीत आदि की प्रस्तुति दी जायेगी। उसी दिन लखनऊ की मंजू सिंह द्वारा भी लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा 29 मार्च को उड़ीसा की सुप्रसिद्ध भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा भजन गायन तथा उसी दिन लोक गायक अमित दूबे का गायन होगा।

अगले दिन 30 मार्च को अंतरराष्ट्रीय कलाकार उर्मिला श्रीवास्तव कजरी, डॉ. मन्नू यादव का गायन होगा। इनके अलावा मंटू मिश्र हंसमुख एवं कोटा राजस्थान के हरिहर बाला की तरफ से विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विशेष कार्यक्रम का आयोजन 26 मार्च को शाम छह बजे से दीवान घाट पर किया गया है। इसमें महागंगा आरती, नौका दीपोत्सव, गगन दीपोत्सव (आतिशबाजी), भजन आदि कार्यक्रम होंगे। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि विंध्य महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल करेंगे।

29 और 30 मार्च को अखंड मानस पाठ

विंध्याचल धाम - फोटो : अमर उजाला
 मंदिर में 29 व 30 मार्च को अखंड मानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि यह मंदिर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक रूप से खास है। उन्होंने अपील की कि लोग इस मंदिर में दर्शन-पूजन करने अवश्य आएं। इस पौराणिक मंदिर को धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जा सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए त्रिकोण परिक्रमा पथ पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान विंध्याचल बस अड्डा से बस चलेगी और दिनभर में पांच चक्कर लगाएगी। इसका सफर पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। सुबह 10 बजे, दोपहर 12 बजे, दोपहर बाद दो बजे, शाम चार बजे व रात आठ बजे यह बस चलेगी। इसी प्रकार बुजुर्ग, बीमार, दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए चार गोल्फ कार्ट का संचालन किया जाएगा। ये गोल्फ कार्ट पुरानी वीआईपी, नई वीआईपी कोतवाली मार्ग में संचालित होंगे। ये गोल्फ कार्ट यात्रियों को मंदिर ले आने व ले जाने का काम करेंगी। यह सुविधा भी नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें