फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मतदेय स्थलों पर भ्रमण कर उपलब्ध कराएं रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उनको निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए।जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट 28 व 29 अप्रैल को अपने क्षेत्र में आने वाले सभी मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण कर लें। निरीक्षण के दौरान यह भली भांति देख लें कि मतदान स्थल पर रैंप, फर्नीचर, पेयजल व शौचालय सुविधा, खिड़की, दरवाजा आदि की स्थिति ठीक है अथवा नहीं। उन्होंने निरीक्षण रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में भरकर 29 अप्रैल को शाम तक हर हाल में जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत के उप जिला मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान इस तथ्य को भी पता लगाने का प्रयास करें कि किसी दबंग अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर अथवा किसी प्रकार लालच देकर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रभावित तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील, अति संवेदनशील, अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों के आसपास के क्षेत्रों में भी भ्रमण कर लोगो से वार्ता करें। साथ ही लोगों को आश्वस्त करें कि वे निडर होकर मताधिकार प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि गांवों में लोगो के वार्ता के दौरान आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दें। उन्होंने मजिस्ट्रेटों से कहा कि वाहनों के आवागमन के लिए रूट चार्ट के बारे में भी अपनी रिपोर्ट में उल्लेख करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट किसी भी विपरीत परिस्थिति में मौके पर मौजूद रहकर अपने विवेक से समस्या का निदान कराएं।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि नगर पालिका परिषद मिर्जापुर व कछवां की पोलिंग पार्टियों की रवानगी राजकीय इंटर काॅलेज महुवरिया तथा चुनार व अहरौरा के पोलिंग पार्टियों की रवानगी विश्राम सिंह पीजी काॅलेज चुनार से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें