लालगंज। लालगंज-कलवारी मार्ग पर कठवार गांव के सामने वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस के समझाने पर परिजनों ने जाम समाप्त किया।
क्षेत्र के कठवार मुरघुरा गांव निवासी रामनिहोर (65) बृहस्पतिवार को देर शाम को सत्संग सुनने जा रहे थे। वे गांव के सामने सड़क से गुजर रहे थे, इस बीच सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीक्षांत राज ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात करके जाम समाप्त करा दिया।