फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर दिया जोर

Sat, 02 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जनहित मोर्चा कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को हुई बैठक में सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आहवान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोर्चा के नेता लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता जनहित मोर्चा के सदस्यता अभियान में तेजी लाएं तथा अभियान के तहत ज्यादे से ज्यादे लोगों को जोड़ने का काम किया जाए।
विज्ञापन

  मोर्चा नेता लल्लूराम कसेरा ने कहा कि ब्लाकों कें गठन का काम शुरू कर दिया गया है, जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। भोलानाथ साहू ने नगर की जन-समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। महासचिव भोजराज त्रिपाठी ने बताया कि छह जनवरी को सुबह दस बजे से नगर की समस्याओं को लेकर घंटाघर स्थित पालिका परिषद के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सियाराम मौर्य, निर्मला सिंह, अजीम भाई, मुरारी सोनी, अंजू देवी, हनुमान प्रसाद, मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें