गैरजनपद व जिल के विभिन्न स्थानों से अनाज लोड कर विंध्याचल के एफसीआई गोदाम पर कई दिनों से माल खाली करने के लिए खड़े ट्रकों को विभिन्न कारणों से खाली नहीं कराया जा रहा है। इससे चालक परेशान हैं। कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। मार्ग पर सैकड़ों वाहनों के खड़ा होने से जाम की स्थिति बन जा रही है। बता दें कि जौनपुर, महराजगंज, औराई, ड्रमंडगंज,लालगंज तथा मड़िहान समेत करीब एक स्थानों से गेंहू चावल लोड कर 300 ट्रक विंध्याचल स्थित देवरहा हंस बाबा रोड पर एफसीआई गोदाम में खाली करने के लिए खड़े हैं। इससे करीब दो किलोमीटर तक जाम लगा हुआ है। गोदाम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण ट्रकों पर लदा माल खाली नहीं हो पा रहा है। उधर चालकों का कहना कि अगर बारिश हो जाएगा तो सारा अनाज सड़ जाएगा रामू व राजकुमार, बाबू, विनोद, राकेश समेत अन्य चालकों के अनुसार गोदाम में जब भी माल खाली करने के लिए कहा जाता है तो बताया जाता है कि गोदाम में जगह नहीं है। कभी कहा जाता है कि लेबर भी नहीं हैं। उन्होंने माल खाली नहीं कराने से उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।