फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिगृहीत की गई पूरी जमीन का करें सदुपयोग : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मंगलवार को विंध्याचल पहुंचकर निर्माणाधीन विंध्य कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉरिडोर में प्रयोग होने वाले तराश कर मंगाये गये डिजाइनदार पत्थरों का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान परिक्रमा पथ, पुरानी वीआईपी मार्ग, पक्का घाट मार्ग पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। परिक्रमा पथ में लगाये जाने वाले पत्थर के लिये बन रहे पिलर व अन्य कार्यों की गूणवत्ता की जांच भी की। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने पक्का घाट नदी के पास बनाये जाने वाले गेट एवं पुराने वीआईपी मार्ग पर बिछाये जा रहे पत्थर के कार्यों का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि कॉरिडोर के लिये अधिगृहीत पूरी जमीन का सदुपयोग किया जाना चाहिए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह एवं राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों द्वारा कॉरिडोर की डिजाइन व कार्य की प्रगति के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में अब तेजी आई है। इस तेजी को बनाए रखा जाना चाहिए। ताकि कार्य समय से पूरा किया जा सके। निरीक्षण के दौरान सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें