फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में भीषण हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन मजदूरों की मौत, मजदूरी कर घर लौट रहे थे सभी

Sat, 18 Apr 2026 10:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। देवरी कला गांव के पास स्थित धर्मकांटा के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों के शिनाख्त में जुट गई। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 33 गांव निवासी विजय (40), देवेंद्र (38), राजेश (41) शनिवार की देर रात मड़िहान के ददरी स्थित निर्माणाधीन अदाणी मेगा पावर प्लांट से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही देवरी कला गांव के सामने धर्मकांटा के पास पहुंचे थे कि सोनभद्र की तरफ से सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रक की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन


ट्रक से कुचलकर तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मड़िहान थाना पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


मड़िहान पुलिस ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मड़िहान थाना अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें