मिर्जापुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्टिंग के कंपन से क्रशर प्लांट का डग धराशाई हो गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत की सूचना है। हालांकि प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है।
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवती देई पहाड़ी पर शनिवार की दोपहर बने क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग के कंपन से डग धराशाई हो गया। जिससे वहां पर ताश खेल रहे चार मजदूर दब गए। जेसीबी की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक मलबे से निकलने वाले चार लोगों की मौत हो गई थी। पर अब तक मौत की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।
एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि भगवती देवी में क्रेशर प्लांट है। जहां पर प्रतिदिन ब्लास्ट होता है । एक से डेढ़ बजे के बीच पत्थर तोड़ने के लिए ब्लास्ट होता है। शनिवार को एक से डेढ़ के बीच जब ब्लास्टिंग की गई तो वहां पर एक स्ट्रक्चर है। जो बारिश के कारण नींव में पानी जान से कमजोर हुआ था।
विज्ञापन
ब्लास्टिंग के कम्प्पन से वह धराशाई हो गया। पास में ताश खेल रहे चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। सभी को बाहर निकाल कर ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। अभी किसी के मौत की नहीं हुई है पर सभी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है। चारों मजदूर सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बाद गांव के रहने वाले हैं।