राजगढ़ पुलिस द्वारा धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार आरोपी राजनाथ प्रजापति। स्रोत- पुलिस
राजगढ़। स्थानीय पुलिस ने खेराडीह गांव में धर्म परिवर्तन मामले की जांच करते हुए सोमवार को मुख्य आरोपी राजनाथ प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी महिला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। राजगढ़ थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि चंदनपुर खोराडीह गांव में धर्म परिवर्तन मामले में सात नवंबर को ध्रुव चंद्रा ने शिकायत की थी। बताया था कि गांव में ग्रामीणों को धन प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान एक महिला कुछ लोगों के साथ मिली। छानबीन में धर्म परिवर्तन का साक्ष्य मिलने पर आरोपी प्रमिला को गिरफ्तार कर उसके प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सोनभद्र के थाना राबर्ट्सगंज मधुपुर निवासी राजनाथ प्रजापति का नाम आया। जानकारी मिली कि राजनाथ प्रजापति ही प्रमिला के जरिए लाेगों का धर्म परिवर्तन कराता था। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को आरोपी राजनाथ प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। राजनाथ प्रजापति का और लोगों से लिंक की तलाश की जा रही है। साथ ही मिलने वाली फंडिंग की भी जांच की जा रही है। बैंक से खाते की जानकारी मांगी गई है।
शादी का झांसा देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी पकड़ा गया-मिर्जापुर। शादी का झांसा देकर युवती का धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी युवक सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष कछवां अमरजीत चौहान ने बताया कि पांच जनवरी को एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न कर युवक शादी का झांसा देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर भैंसा रोड कनकसराय मोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास से आरोपी असीम निवासी मझवां थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया।