फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक पलट जाने से 15 लोेग घायल

Mon, 06 Jul 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 विंध्याचल से दर्शन पूजन कर बनारस जा रही दर्शनार्थियों से भरी एक मैजिक ट्रक की टक्कर से  बचने के प्रयास में रविवार की दोपहर एक बजे पड़री थाना क्षेत्र के पीएचसी पड़री के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार  15 दर्शनार्थी  घायल हो गए।

 शोरगुल सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीण सभी को गाड़ी से बाहर निकालकर पीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दस घायलों को जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन


वाराणसी जनपद के थाना सारनाथ क्षेत्र स्थित चढ़िया गांव निवासी दिलीप कुमार अपने परिवार के साथ मैजिक से विंध्याचल दर्शन करने आया था। मैजिक में 15 से अधिक लोग सवार थे। 

रविवार    की दोपहर करीब एक बजे परिवार के लोग मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद घर के लिए रवाना हुए।
चालक जैसे ही  गाड़ी लेकर पड़री थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचा तभी तेजगति से चले आ रहे ट्रक की टक्कर से बचने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में गिरकर पलट गई।
विज्ञापन


गाड़ी पलटते ही उसमें सवार लोग घायल होकर शोर मचाने लगे। घायलों में दिलीप कुमार 35 वर्ष, उसकी पत्नी उषा 30 वर्ष, बेटी रेशमा 15 वर्ष, बेटा विकास 14 वर्ष, आकाश 10 वर्ष,  पिता शोभा 55 वर्ष , माता प्रेमा 45 वर्ष,                      भाई छब्बू 12 वर्ष, के अलावा पूजा 20 वर्ष पत्नी सौरभ, सोनम तीन वर्ष पुत्री सौरभ,  राजकुमार 40 वर्ष, निर्मला 30 वर्ष पत्नी राजकुमार,  रमावंती 40 वर्ष पत्नी मिट्ठू समेत अन्य लोग शामिल हैं।

 मौके पर पहुंचे ग्रामीण सभी को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकालकर आनन फानन में पीएचसी पड़री ले गए। जहां दस लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें