वाराणसी में बारह दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा जापान के प्रधानमंत्री के आगमन को देखते सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव के नेेतृत्व में कटरा तथा जीआरपी एवं आरपीएफ पुलिस ने मिर्जापुर रेलवे स्टेशन को खंगाला।
इस दौरान ट्रेनों की भी चेकिंग की गई। साथ ही बस स्टैंड को भी चेक किया गया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने बारह दिसंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा जापान के प्रधानमंत्री के आगमन को देेखते हुए रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड की चेकिंग करने को कहा।
एसपी के निर्देश पर सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव के नेतृत्व में कटरा कोतवाल डीपी शुक्ला, शहर कोतवाल सुरेंद्र तिवारी तथा जीआरपी थानाध्यक्ष यूपी सिंह एवं आरपीएफ ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन की चेकिंग की।
दिल्ली तथा मुंबई व सूरत की ओर से आने जाने वाली ट्रेनों को डाग स्क्वायड के साथ खंगाला गया। साथ ही हावड़ा बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों को भी चेक किया गया।
टीम ने पूरे प्लेटफार्म को खंगालते हुए अन्य इलाके की भी चेकिंग की। इसके बाद बनारस तथा शक्तिनगर बस स्टैंड को चेक किया। आने जाने वाले यात्रियों पर निगाह रखी। साथ ही संदिग्धों की तलाश की।