फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलैण्ड दिवस पर छात्र व छात्राओं को जागरुक किया

विज्ञापन
वेटलैण्ड दिवस पर पेटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देते डीएफओ पीएस त्रिपाठी। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
विश्व वेटलैंड दिवस पर वन विभाग की तरफ से बुुधवार को जिले के सभी रेंज में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन प्रभाग की रेंज मिर्जापुर, लालगंज, चुनार, विंढ़मफाल, पटेहरा, सुकृत, मड़िहान एवं ड्रमंडगंज रेंज में संगोष्ठी, जन जागरुकता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र व छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जोगियाबारी स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय के मौलश्री सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ पीएस त्रिपाठी की अध्यक्षता में पर्यावरण संगोष्ठी एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय इंटर कालेज, राजस्थान इंटर कालेज, महर्षि दयानंद इंटर कालेज, शिव इंटर कालेज, माता प्रसाद माताभीख इंटर कालेज के अलावा एएस जुबिली इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों की पेटिंग को सराही गई। पर्यावरण संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएफओ पीएस त्रिपाठी ने छात्र और छात्राओं को जागरुक किया। संचालन करते हुए उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला ने कार्यक्रम की थीम व वेटलैंड के महत्व पर प्रकाश डाला। उप प्रभागीय वनाधिकारी चुनार पंकज शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में चित्रकला प्रतियोगिता में जीआईसी इंटर कालेज हाईस्कूल छात्र बृजदेव पांडेय प्रथम, बीएलजे इंटर कालेज कक्षा-11 छात्र कृष्ण कुमार द्वितीय व जीआईसी इंटर कालेज कक्षा-10 के छात्र राजबाबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी ने छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। जिगना, लालगंज रेंज में छानबे विकास खंड स्थित विजयपुर पहाडी पर विश्व वेटलैंड दिवस मनाया गया। भुईया खोह बांध पर आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी लालगंज के .के सिंह ने बांध का साफ व स्वच्छ रखने तथा लोगों से आर्द्रता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान वन दरोगा विनयेंद्र कुमार यादव, राम प्रसाद, अनादि नाथ, पिंटू यादव, राम सिंह, बरसातू, वसीम खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें