फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: लुटेरी दुल्हन सहित दो गिरफ्तार, नकली शादी रचाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 02 Feb 2023 09:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

आगरा के खनौली निवासी युवक से शादी करने वाली युवती 30 जनवरी को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से फरार हो गई थी। वो अपने साथ नकदी, गहने और सामान भी लेती गई थी। 
विज्ञापन
गिरोह का खुलासा करते मिर्जापुर एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले में शादी के नाम पर भोले भाले लोगों को फंसाना और शादी करने के बाद गहने और रुपये लेकर भागने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। आरोपी दुल्हन समेत दो लोगों को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि आगरा के खनौली जिले के भवानी नगला निवासी धनीराम सिंह ने कटरा कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया कि सोनभद्र के कैथी निवासी पूजा के साथ उनकी शादी 30 जनवरी की रात मड़िहान थाना क्षेत्र के लुरकुटिया में संपन्न हुई थी। अगले दिन दुल्हन को विदाई के बाद घर ले जाने के लिए मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां लघुशंका करने के बहाने दुल्हन फरार हो गई। साथ में नकदी, गहने और सामान भी लेती गई।

रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुई युवती

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई। कटरा कोतवाल प्रेम शंकर तिवारी ने सूचना पर गुरुवार सुबह मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी दुल्हन पूजा उर्फ लीलावती निवासी कैथी राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र और प्रदीप कुमार निवासी लुरकुटिया थाना मड़िहान को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों के पास से पांच हजार रुपये भी बरामद हुए। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।  पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पूजा ने बताया कि उसका संगठित गिरोह है, जो दूसरे जनपद के लोगों को मिर्जापुर बुलाकर यहां की युवतियों से शादी कराता है। शादी के सामान की खरीदारी के नाम पर पैसे लेते हैं। स्थान परिवर्तित करके शादी कराते हैं। शादी के बाद पैसा और अन्य सामान लेकर चकमा देकर फरार हो जाते हैं। फिर धनराशि आपस में बांट लेते हैं। 
विज्ञापन

मड़िहान और राजगढ़ में धंधा पुराना

 मड़िहान, राजगढ़ और लालगंज क्षेत्र में रुपये लेकर शादी कराने का धंधा पुराना है। बाहर से शादी करने आने वाले लोगों के साथ ठगी की जाती है। इसके अलावा नाबालिग से भी मोटी रकम लेकर शादी कराई जाती है। एक वर्ष पूर्व लालगंज में नाबालिग के साथ शादी कराने के मामले का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें