फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण : सवा पांच घंटे बंद रहेंगे मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चंद्रग्रहण के चलते मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट मंगलवार को सवा पांच घंटे बंद रहेगा। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद आरती व पूजन के बाद रात्रि सवा आठ बजे कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को श्री विंध्य पंडा समाज की हुई बैठक के बाद अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि चंद्रग्रहण को देखते हुए मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजकर 15 मिनट पर बंद कर दिया जाएगा। चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद शाम सात बजे मां विंध्यवासिनी की आरती व शृंगार के बाद रात्रि आठ बजकर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर का कपाट खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें