फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 1056 में से 400 से अधिक कोटे की दुकानों पर नहीं मिल रहा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में अधिकांश में यही स्थिति
विज्ञापन

मिर्जापुर। अब 17 मार्च से गेहूं की खरीद हाेने वाली है लेकिन कार्ड धारकों को अब गेहूं मिल ही नहीं रहा है। जिले में फरवरी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 1056 में से 400 से अधिक दुकानों से कार्डधारकों को गेहूं और चावल की जगह मात्र चावल ही मिल रहा है। किसी- किसी दुकान से गेहूं मिल रहा है लेकिन वह भी नाम मात्र का। इसे लेकर अब कार्डधारकों को बाजार से ऊंचे दामों में गेहूं की खरीद करनी पड़ रही है।
जिला पूर्ति कार्यालय का निर्देश है कि प्रति यूनिट लाभार्थी को एक किलो गेहूं व चार किलो चावल दिया जाए। लेकिन आरोप है कि कोटे की दुकानों से पांच किलो केवल चावल ही दिया जा रहा है। इस वजह से लाभार्थियाें को खुले बाजार से गेहूं खरीदना पड़ रहा है जिसकी कीमत 30 से 35 रुपये प्रति किलो है। जिले में 1056 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों में 456025 राशन कार्ड धारक पंजीकृत हैं। इसमें 69665 अंत्योदय व 386360 पात्र गृहस्थ योजना के लाभार्थी है। इस प्रकार कुल 1915596 यूनिट को प्रतिमाह खाद्यान्न दिया जाता है। पहले प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल दिया जाता था लेकिन नए निर्देश के बाद तो अब चावल ही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
पिछली बार भी ऐसा ही हुआ था
पिछले वर्ष भी इस समय ऐसा ही आदेश हुआ था। उस बार भी हो हल्ला मचा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला पूर्ति अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि एक किलो गेहूं व चार किलो चावल देने का आदेश दिया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। कहा कि यदि इसमें कोई शिकायत आती है तो त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें