Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक परिवार को बचाने के लिए कुत्ते ने अपनी जान की बाजी लगा दी। घर में जा रहे सांप से भिड़ गया। उसने सांप को मार डाला लेकिन सांप से डसने से कुत्ता भी मर गया।
मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के छानबे क्षेत्र के बबुरा गांव में सोमवार की शाम घर में घुसे कोबरा सांप से वफादार कुत्ता बादल भिड़ गया। कुत्ते के मालिक राणा सिंह ने बताया कि शाम को कोबरा सांप उनके चहार दीवारी के अंदर पहुंच गया।
सांप को देखकर दो पालतू कुत्ते बादल और ग्रेज उससे भिड़ गए। यह लड़ाई 10-15 मिनट तक चली। बादल मालिक के परिवार को सुरक्षित करने के लिए कोबरा सांप को घर से बाहर खींच लाया। इसी दौरान सांप ने बादल को डस लिया। सांप को बादल ने मार डाला पर बाद में उसकी भी मौत हो गई। बादल के मरने से परिवार के लोग दुखी हैं। बादल उनके घर के सदस्य जैसा था।