मिर्जापुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
फतहां में आयोजित धरना प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अल्प वेतन पाने वाले संविदा कर्मियों को हटाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण किया जाना है। इससे स्पष्ट हो है कि प्रबंधन की योजना संपूर्ण ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण करने की है। इस दौरान दीपक सिंह, विनीत मिश्रा, राजेश कुमार गौतम, प्रदीप कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।