फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं भगवान परशुराम

विज्ञापन
भोजपुर पहाड़ी में भगवान परशुराम की जयंती मनाते सवर्ण आर्मी के लोग।-संवाद।
विज्ञापन
-ग्रामीण क्षेत्रों में परशुराम जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पड़री/हलिया। अक्षय तृतीया पर विभिन्न संगठनों की तरफ से रविवार को पहाड़ी और हलिया ब्लॉक क्षेत्र में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्श पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पड़री, पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के भोजपुर पहाड़ी स्थित रामलीला मैदान और पड़री स्थित कंप्यूटर सेंटर में परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, त्याग, तपस्या एवं धर्म रक्षा के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका संदेश आज भी समाज को सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सवर्ण आर्मी के लोगों ने पड़री बाजार चौराहे पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। बालकृष्ण पाठक, गोपाल दुबे, त्रिलोकी नाथ दुबे, अनीश कुमार ओझा, अभय त्रिपाठी, पंडित कार्तिकेय दुबे, शिखर ओझा आदि रहे। हलिया: ब्लॉक के चक कोटार गांव में ब्राह्मण एकता परिषद तरफ से परशुराम जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने भगवान विष्णु के छठे अवतार बताया। मुख्य अतिथि डाॅ सरस्वती प्रसाद पांडेय ने कहा कि बैसाख मास के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का खास महत्व होता है। इस दौरान अध्यक्ष श्री नारायण शुक्ला, संस्थापक उमाकांत द्विवेदी, प्रधान धीरज मिश्रा, संजय तिवारी, धर्मेंद्र दूबे, राम प्रकाश तिवारी, रामेश्वर प्रसाद शुक्ल, सत्यमूर्ति चौबे आदि रहे।

भोजपुर पहाड़ी में भगवान परशुराम की जयंती मनाते सवर्ण आर्मी के लोग।-संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें