फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मिर्जापुर में दिनदहाड़े ATM कैश वैन से लाखों की लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन घायल

Tue, 12 Sep 2023 05:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर शहर में मंगलवार दोपहर  सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बाइक सवार बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम का कैश लेकर आए वैन को लूट लिया। विरोध कर रहे गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी।  
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुए लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर शहर में हौसला बुलंद बदमाशों ने मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के पास एक्सिस बैंक के एटीएम कैश वैन को लूट लिया। विरोध कर रहे गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वो फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते फरार हुए। करीब 39 लाख रुपये की लूट हुई है। हालांकि इसकी पुष्टि बाकी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दिनदहाड़े घटी घटना से शहर में सनसनी मच गई। पुलिस महकमे में हड़कंप है। कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल जारी है। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी कैश से भरा बॉक्स बैंक से लाकर वैन में लाकर रख रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार लोग वैन के पास पहुंचे। चारों ने हेलमेट लगा रखा था। बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों के दोनों हाथों में असलहा था। बाइक रुकते ही चारों उतरे और हवाई फायरिंग शुरू की। इससे वहां अफरा-तफरी मच जाती है।
Video: मिर्जापुर में दिनदहाड़े ATM कैश वैन से लाखों की लूट

कैश से भरा एक बॉक्स उठा ले गए बदमाश

गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। गोली लगते ही गार्ड जमीन पर गिर गया। गार्ड को गोली मारते देख एटीएम कैश वैन का ड्राइवर छिपने की कोशिश करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पूर्व डीजीपी जगमोहन की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज, जानिए मामला

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वैन में रखे कैश से भरे बॉक्स को एक बदमाश उठाता है। इसके बाद चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। यह सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। बदमाशों के जाने के बाद पता चला कि बैंक के गार्ड जय सिंह निवासी चील्ह, कर्मचारी बहादुर निवासी विंध्याचल, अखिलेश कुमार निवासी पड़री और रजनीश मौर्या निवासी सुदंरपुर को गोली लगी है।

चारों को आननफानन अस्पताल ले जाया गया। जहां बैंक गार्ड जय सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। उसे छह गोलियां लगी थीं।  कैशियर रजनीश मौर्या 30 पुत्र सुरेंद्र मौर्या निवासी विसुंदरपुर , दूसरा कैशियर अखिलेश कुमार पुत्र स्व. चैतन्य दास निवासी पड़री और राहगीर बहादुर लाल गोंड पुत्र स्व. शिवनाथ निवासी बघरा तिवारी विंध्याचल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कैश बॉक्स लेकर भागता बदमाश - फोटो : सोशल मीडिया
सूचना पर शहर, कटरा, देहात कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पहुंचे। इसके बाद डीआईजी आरपी सिंह और एडीजी जोन राम कुमार वाराणसी पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें