फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: युवाओं को चाहिए रोजगार, अच्छी और सस्ती शिक्षा के लिए दिए सुझाव; बेरोजगारी पर खुलकर बोले

Sun, 26 May 2024 01:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Lok Sabha Election 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम रविवार को मिर्जापुर जिले में पहुंचा। यहां टीम ने युवाओं से बातचीत की। चुनावी मुद्दों के साथ तमाम बुनियादी समस्याओं और शिक्षा-स्वास्थ्य को लेकर युवाओं ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम के दौरान बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को मिर्जापुर जिले में पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा के बाद दोपहर में युवाओं से चुनाव को लेकर उनकी उम्मीदों पर चर्चा की गई। लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी।

विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने पलायन को लेकर अपनी बात रखी। कहा कि रोजगार न मिलने के कारण लोग दूसरे प्रदेशों में जाकर नौकरी कर रहे हैं। वहां जाकर कम रुपये में काम कर रहे हैं। उन्हें उनके मन के अनुसार काम नहीं मिल पा रहा है। शिक्षा को लेकर भी हम पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगल-बगल के जिलों में जाकर अच्छी शिक्षा हासिल करनी पढ़ रही है।

युवाओं ने चार मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। पहला- रोजगार व नौकरी, दूसरा- सांसद की उपलब्धी, तीसरा- प्रत्याशी किस पार्टी से जुड़ा है और चौथा- मिर्जापुर के विकास के छोटे-छोटे मुद्दे। इसका जिक्र करते हुए एक युवा ने कहा कि जिले के छोटे-छोटे उद्योग हैं वह खत्म होते जा रहे हैं लेकिन इसको बचाए रखने के लिए किसी भी सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया।

युवा नागरिक रवि ने कहा कि जिले में पॉलीटेक्टिक की पढ़ाई करने के लिए हमें अन्य जिलों में जाना पड़ता है। महिला पॉलीटेक्टिक कॉलेज भी है लेकिन आज तक उसमें कोई एडमिशन नहीं हुआ। कहा कि हमें ऐसा सांसद चाहिए जो शिक्षा के कार्यों को रोके नहीं उसे और आगे बढ़ाए ताकि हम छात्रों का भविष्य अधर में न जाने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें