फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंचायत भवन का ताला तोड़कर इनवर्टर बैटरी समेत लाखों का सामान की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर शनिवार रात चोर लाखों का सामान उठा ले गए। रविवार सुबह ताला टूटा देख ग्रामीणों ने पंचायत सहायक को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पंचायत सहायक ने अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर, बैटरी, कैमरे का डीवीआर समेत केबल काटकर भी चोर ले गए थे। पंचायत सहायक ने गांव के प्रशासक मुनेश्वर को चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे प्रशासक ने देखा कि भवन से सामान चोरी हो गया था। सभी कागजात बिखरे थे। प्रशासक ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची संतनगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस चोरों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि रात की गश्त भी सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित है, चोर आए दिन किसी न किसी गांव को निशाना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
26 जून को सड़क किनारे बंधी 22 भेंड़े चुरा ले गए चोर : ग्रामीणों ने बताया कि 26 जून को पटेहरा गांव निवासी रमेश पाल की सड़क किनारे बंधी 22 भेड़ें भी चोर जायलो में लादकर ले गए थे। पीड़ित ने संतनगर थाने में लिखित सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें