फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं के पूजन के साथ भंडारा शुरू

Wed, 14 Oct 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर सिंह फैंस एसोसिएशन एवं मां विंध्यवासिनी सेवा समिति कोलकाता के तत्वावधान में मोतियाझील मार्ग स्थित भंडारा स्थल पर माता के भंडारे का शुभारंभ किया गया। नवरात्र के प्रथम दिन से नौ दिवसीय भंडारे का शुभारंभ नौ कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन व भव्य आरती करने के बाद उनको भोग लगा कर किया गया।
विज्ञापन


 कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन पूर्व सांसद अमर सिंह व जयाप्रदा के साथ ही फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने किया।


नौ दिवसीय माता के भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ठाकुर अमर सिंह व जयाप्रदा सहित फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने भंडारा स्थल पर बच्चों को प्रसाद ग्रहण करा कर किया।

 हर बार की तरह इस शारदीय नवरात्र में भी माता के विशाल भंडारे में व्रती भक्तों के लिए संस्था की तरफ से फलाहार व अन्न ग्रहण करने वाले भक्तों के लिए अलग से काउंटर लगाया गया है।
विज्ञापन


 इसके पूर्व सांसद अमर सिंह और जयाप्रदा सहित फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने मंच पर नौ कुंआरी कन्याओं का विधि-विधान  से पूजन-अर्चन व भव्य आरती किया।

उन्होंने कुंआरी कन्याओं के पांवों में पैजेब सहित फूलों का मुकुट पहनाया गया और उनको हलवा-पूड़ी, खीर का भोग लगाया गया। तत्पश्चात् माता के विशाल भंडारे का शुभारंभ बच्चों के बीच प्रसाद ग्रहण करा कर किया गया।

 बता दें कि नौ दिनों तक चलने वाले भंडारे का समय पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह दो बजे तक तथा सांय सात बजे से रात 11 बजे तक है। संस्था अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने बताया कि प्रतिदिन सांय सात बजे से रात 11 बजे तक मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर  रासलीला का भी मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें