फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 56 पोल में पांच पर रोशनी, पूर्वांचल को जोड़ने वाले पुल पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले को पूर्वांचल से जोड़ने वाले सबसे महत्वपूर्ण शास्त्री पुल पर रात में अंधेरा रहता है। पुल पर रोशनी के लिये लगे 56 पोल में सिर्फ पांच पोल पर ही लाइट जल रही है। कभी-कभी तो वो भी नहीं जलती है। इससे पूल पर रात में अंधेरा रहता है। शास्त्री पुल के अलावा भटौली पुल और ओझला पुल पर भी अंधेरा पसरा रहता है। ठंड का मौसम शुरु होने के साथ कोहरे भी पड़ने लगा है। इस कारण पुल पर अंधेरे के चलते राहगिरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में तीन से चार महत्वपूर्ण पुल हैं। जिन पर रात के समय अंधेरा रहता है। जिले का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे पुराना शास्त्री पुल है। शास्त्री पुल जिले को पूर्वांचल के अन्य जिलों से जोड़ता है। पुल पर रोशनी के लिये 56 पोल लगे हैं। पोल पर लाखों की कीमत से तिरंगा रोशनी वाली लाइट भी लपेटी गई थी। जो पुल की मरम्मत के दौरान कहां गई, इसका पता नहीं। 56 पोल पर रोशनी के लिये लगी लाइट में सिर्फ पांच पोल पर ही बत्ती जल रही है। वह भी कभी-कभी नहीं जलता है।
भटौली पुल जो जिले से वाराणसी की दूरी कम करता है। पुल पर रोशनी के लिये पांच पोल तो लगा है, पर किसी में लाइट नहीं जलती है। किसी की बैटरी चोरी हो गई है, तो किसी की लाइट नहीं है। मिर्जापुर नगर से विंध्याचल जाने वाले मार्ग पर ओझला पुल पर पर लगी लाइट भी नहीं जल रही है। पुल के आगे पोल पर लिपटा तिरंगा लाइट जल रही है, पर पुल पर लगी लाइट नहीं जल रही है। ठंड का मौसम शुरु होने के साथ कोहरा पड़ने लगा है। ऐसे में पुल पर रोशनी न होने से राहगिरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में कोहरा और अधिक पड़ेगा। जिससे समस्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल की मरम्मत आदि का कार्य सेतू निगम का है। रोशनी का कार्य विंध्य विकास परिषद देखता है।
आरएस उपाध्याय, परिजयोजना प्रबंधक, सेतू निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें