फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से रेप पीडि़त का बच्चा गायब  

Fri, 02 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती दुष्कर्म पीडि़त किशोरी का नवजात बच्चा बुधवार को गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पीडि़त के पिता ने गुरुवार को एसपी से शिकायत कर बच्चे का पता लगाने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन

  पड़री थानाक्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप के अनुसार युवक, किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी के पिता ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।   रात में उसने एक बालक को जन्म दिया। बुधवार की सुबह छह बजे देखरेख के लिए आई किशोरी की भाभी घर चली गई। उसके पिता अस्पताल के बाहर गए थे। बताया जाता है कि इसी दौरान एक महिला ने किशोरी को ब्रश करने बाहर भेज दिया और फिर बच्चा लेकर भाग गई। खोजबीन करने के बावजूद बच्चा नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने एसपी से गुहार लगाई।
विज्ञापन
  एसपी कलानिधि नैथानी ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पांडेय का कहना है कि प्रसव के बाद बच्चा परिवार के लोगों को सौंप दिया गया था। उसकीरखवाली की जिम्मेदारी उन्हीं लोगों की है।वहीं इस बाबत एसपी कलानिधि नैथानी का कहना है ‌िककि किशोरी का बच्चा गायब होने के मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें