मिर्जापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर किसानों को उचित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने तथा बीज की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को अलग-अलग टीमों ने खाद और बीज की दुकानों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने दुकान बंद कर गायब होने वाले दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। टीम ने 10 दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने 10 दुकानों की जांच की। इस टीम ने 10 दुकानों से नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान दुकान बंद कर गायब होने पर एक बीज भंडार का बीज निबंधन प्रमाण पत्र निलंबित कर दिया। अभिलेख अपूर्ण होेने, दुकान पर साइन बोर्ड न होने, कैश मेमो नहीं जारी करने पर संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि बीज की कालाबाजारी किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। उन्हाेंने कहा कि खाद और बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।