फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईसी एजेंट के घर आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीलीकोठी स्थित एक मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरो ने कई कमरों को खंगालकर 50 हजार नगदी व आभूषण समेत आठ लाख का सामान चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब मकान मालिक आए तो चोरी की जानकारी हुई। मकान मालिक ने चोरी की सूचना 112 और कटरा कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार निवासी जवाहर एलआईसी एजेंट है। वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीली कोठी स्थित सेंट मैरी स्कूल के पीछे मकान बनाकर कई वर्ष से रह रहे है। वह अपने परिवार के साथ छह नवंबर को अपने गांव गए थे। रविवार को वापस आए तो देखा की मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर गए तो देखा कमरों में बंद ताला भी टूटा है, सारा सामान बिखरा हुआ है। चोरी आलमारी और बक्सा तोड़कर घर में रखा 50 हजार नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए। मकान मालिक जवाहर ने 112 पुलिस और कटरा कोतवाली कारे सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जवाहर ने बताया कि 59 हजार नगदी और आभूषण मिलाकर चोरों ने आठ लाख की चोरी की है। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें