मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने शनिवार की रात को विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चौकी के कार्यालय, मेस, बैरक, चौकी परिसर का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी को उचित रखरखाव व साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। कहा कि पुलिस रात के समय गश्त करेे। चौकी पर कोई भी फरियादी आता है तो उसकी समस्या सुनकर जल्द से जल्द निराकरण कराएं। चौकी की शिकायतें एसपी कार्यालय तक नहीं आनी चाहिए। इस दौरान पीआरओ पुलिस अधीक्षक, चौकी प्रभारी गैपुरा मौजूद रहे।