फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पीडब्ल्यूडी के तीन अभियंताओं के निलंबन की संस्तुति का पत्र वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोन ब्लाॅक में सड़क निर्माण कराए बगैर भुगतान किए जाने के मामले मामले में अधिशासी, सहायक और अवर अभियंता को निलंबित कर जांच की संस्तुति किए जाने का विभाग के मुख्य अभियंता का पत्र वायरल हो रहा है। पत्र को लेकर विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है। इस बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोन ब्लाॅक में चिन्दलिख से टेढ़वा सम्पर्क मार्ग और मल्लेपुर यादव बस्ती सम्पर्क मार्ग पर बिना कार्य कराए एक साल पहले भुगतान किए जाने की शिकायत मिलने पर मंडलायुक्त के आदेश पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार जैन ने 18 जनवरी को मौके पर निरीक्षण किया था। मुख्य अभियंता अरविंद कुमार जैन का एक पत्र वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि जांच के लिए गठित समिति द्वारा निरीक्षण के बाद अधिशासी, सहायक और अवर अभियंता प्रथम दृष्टया इसके लिए उत्तरदायी हैं। उनको निलंबित करते हुए नियमानुसार जांच किए जाने की संस्तुति की जाती है। इस मामले में मुख्य अभियंता अरविंद कुमार जैन ने कुछ भी कहने से इन्कार करते हुए फोन बंद कर दिया। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अधिशासी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि इस मामले में कोई आदेश उनके पास नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें