फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में लेखपाल हुआ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। पटेहरा कला के दीपनगर बाजार के पास ग्राम सभा की बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं की ओर से अवैध कब्जा करने की लगी होड़ में क्षेत्रीय लेखपाल की लापरवाही पाए जाने पर मड़िहान एसडीएम शिव प्रसाद ने लेखपाल देव कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

लेखपाल की लापरवाही से सड़क किनारे की खाली पड़ी बेशकीमती जमीन पर लगातार लोगों की ओर से कब्जा किया जा रहा था। इसी क्रम में पूरी प्लानिंग के तहत कार्य करते हुए मंगलवार की रात एक मकान की छत ढलाई का कार्य किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम मड़िहान ने कार्यवाही करते हुए पटेहरा चौकी इंचार्ज धर्मनारायण भार्गव को मौके पर भेज कर तत्काल अवैध निर्माण का कार्य रूकवाया गया। ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्षेत्रीय लेखपाल को हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी होने के बावजूद भी एक सत्ता पक्ष के विधायक के नाम पर भूमाफियों की ओर से रौब जमाया जा रहा था। जिसके सामने राजस्वकर्मी भी बेबस दिखते रहे। इस मामले में मड़िहान एसडीएम ने बताया कि लेखपाल की संलिप्तता पाई गई है। जिसके कारण लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि तहसीलदार की ओर से मौका मुआयना किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच कराकर जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।
इनसेट
कब्जा के आरोप में ग्रामप्रधान समेत 21 के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
पटेहरा। दीपनगर में जिस जमीन पर अवैध निर्माण को रोक गया है उस पर वर्षो से लोगों की नजर है। उसी जमीन पर एसडीएम सुरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर लेखपाल कुंवर की ओर से पटेहरा ग्रामप्रधान समेत 21 ग्रामीणों के खिलाफ मड़िहान थाने पर भूमि कब्जा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद बेदखली की कार्यवाही भी की गई। नतीजा यह निकला कि बेदखली के बदले रात दिन एक कर भवन करा लिया निर्माण।
विज्ञापन

इनसेट
पांच सदस्यीय टीम करेगी ग्राम सभा की जमीन का चिन्हांकन
पटेहरा। बेशकीमती जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के बाद वृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय ने कानूनगो प्रमोद यादव को राजस्व विभाग की पांच सदस्यीय टीम गठित कर सभी ग्राम सभा की जमीन का सीमांकन कर रिपोर्ट मांगा है। जिसके बाद सोमवार को सभी को नोटिस जारी कर अवैध निर्णन को 67 बी के तहत गिरवाने की कार्यवाइ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें