फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वरासत में नाम न दर्ज करने पर लेखपाल निलंबित, पांच सौ रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करते जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सि
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों पर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 339 मामले आए। मौके पर 38 का निस्तारण किया गया। मड़िहान तहसील में वरासत में नाम दर्ज न करने की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मड़िहान में गोपलपुर गांव की वंदना की शिकायत थी कि पति की मृत्यु के बाद जमीन की वरासत के लिए तीन वर्षों से तहसील का चक्कर काट रही हूं। आरोप है कि वरासत करने के लिए राजस्वकर्मी ने पांच सौ रुपये की मांग की, नहीं देने पर महिला का नाम दर्ज नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अविनाश कुमार ने राजस्व निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लालगंज में फरियाद सुनी।
तहसील सदर में एडीएम भू-राजस्व देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। 95 मामलों में से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। लालगंज में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 138 शिकायतों में से 14 मामलों का निस्तारण किया गया। दुबार कला निवासी नीरज कुमार ने नया युवा उद्यमी योजना के तहत पंजाब नेशनल बैंक से पांच लाख रुपये का आवेदन करने के बावजूद बैंक अधिकारियों पर हीलाहवाली का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने जांचकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बौड़रा निवासी सुरेश कुमार ने घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की। इस पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने अधिशासी अभियंता को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बामी निवासी राकेश यादव और मुंशीपुर निवासी राम सजीवन ने विकलांग प्रमाणपत्र की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें