फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किसानों के पंजीकरण की प्रगति ठीक न होने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। किसानों के पंजीकरण की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर एसडीएम गुलाब चंद्र ने बृहस्पतिवार को नीबी गहरवार के लेखपाल अशोक पाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर सरकारी जमीन के संरक्षण में लापरवाही बरतने, शासकीय कार्यों में उदासीनता, उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न करने तथा किसानों के पंजीकरण की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर एसडीएम ने यह कार्रवाई की है। एसडीएम ने चेतावनी दी कि किसानों के पंजीकरण में जो भी कर्मचारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को बरकछा कला का निरीक्षण किया। उसमें सरकारी जमीन के संरक्षण में गड़बड़ी मिली थी। लेखपाल अशोक पाल इस जगह पर पूर्व में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें